जॉर्जिया के अल्बानी स्टेट यूनिवर्सिटी में वीकेंड के दौरान हुई गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरिम अध्यक्ष लॉरेंस एम. ड्रेक ने कहा कि गोलीबारी शनिवार रात अल्बानी में विश्वविद्यालय के पूर्वी परिसर में हुई। उन्होंने कहा कि जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन जांच का नेतृत्व कर रहा है।
21 अक्तूबर 2024 - 11:21
समाचार कोड: 1496771

लॉरेंस एम. ड्रेक ने कहा कि गोलीबारी शनिवार रात अल्बानी में विश्वविद्यालय के पूर्वी परिसर में हुई, जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन जांच का नेतृत्व कर रहा है।
अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने और मारे जाने की खबर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यहां गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।