13 अक्तूबर 2024 - 13:56
शांति सैनिकों को निशाना बना रही है ज़ायोनी सेना, चीन और अमेरिका ने दी नसीहत

पेंटागन के बयान के मुताबिक UNIFIL के साथ साथ अमेरिका ने लेबनान फोर्स पर हुए हमलों पर भी चिंता जाहिर की है और इस्राईल से दक्षिण लेबनान में अपनी गतिविधियां बंद करने के लिए कहा है।

ग़ज़्ज़ा और लेबनान में जनसंहार मचा रही ज़ायोनी सेना की क़त्ल मशीन के निशाने पर अब संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना भी आने लगी है। 

 ज़ायोनी सेना के आतंकी हमलों में संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के शिकार होने के बाद अमेरिका समेत 40 देशों ने अवैध राष्ट्र इस्राईल की कार्रवाई की निंदा की है और पीस फोर्स को निशाना न बनाने का अह्वान किया है। 

पेंटागन के बयान के मुताबिक UNIFIL के साथ साथ अमेरिका ने लेबनान फोर्स पर हुए हमलों पर भी चिंता जाहिर की है और इस्राईल से दक्षिण लेबनान में अपनी गतिविधियां बंद करने के लिए कहा है। 

अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने अपने ज़ायोनी समकक्ष योआव गैलेंट के साथ फोन पर बात की और शांति सेना (UNIFIL) पर हमलों पर गहरी चिंता जाहिर की है।  लेबनान में शांति सेना पर कार्रवाई के खिलाफ लिखे गए एक पत्र पर 40 देशों ने हस्ताक्षर किए. जिनमें फ्रांस, तुर्की, इंडोनेशिया, आयरलैंड, चीन और ब्रिटेन भी शामिल है।