14 सितंबर 2024 - 14:09
हिज़्बुल्लाह की अवैध राष्ट्र पर जवाबी कार्रवाई, 100 ड्रोन्स से किया हमला

ज़ायोनी शासन के चैनल-13 ने हिज़्बुल्लाह के ड्रोन से निपटने में ज़ायोनी सेना की अक्षमता की ओर इशारा किया और कहा यह ड्रोन बिना किसी समस्या के अपने लक्ष्य तक पहुँचते हैं।

फिलिस्तीन में  जनसंहार  कर रहे अवैध राष्ट्र इस्राईल को उत्तरी मोर्चे पर हिज़्बुल्लाह से लगातार गंभीर चुनौती मिल रही है। हिज़्बुल्लाह लगातार इस्राईल के सामरिक एवं रणनीतिक अड्डों के साथ साथ ज़ायोनी सेना के ठिकानों को हमलों का निशाना बना रहा है।

ज़ायोनी शासन के टीवी चैनल-13 ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी सेना के हमलों की शुरुआत के बाद से, लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध ने उत्तरी फिलिस्तीन में ज़ायोनी ठिकानों पर एक हजार से अधिक ड्रोन से हमले किये हैं। हिज़्बुल्लाह के ड्रोन इस्राईल की हवाई सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं।

ज़ायोनी शासन के चैनल-13 ने हिज़्बुल्लाह के ड्रोन से निपटने में ज़ायोनी सेना की अक्षमता की ओर इशारा किया और कहा यह ड्रोन बिना किसी समस्या के अपने लक्ष्य तक पहुँचते हैं।