20 जून 2024 - 05:50
गर्मी से बेहाल हाजी अब तक 900 से अधिक की मौत 1400 लापता

आले सऊद के घटिया प्रबंध के साथ साथ सऊदी अरब की भीषण गर्मी हाजियों के लिए बड़ी मुश्किल बनी है। गर्मी की वजह से हुई बीमारियों से अब तक 900 हाजियों की मौतें सऊदी अरब में हो चुकी हैं, इनमें भारत के भी 90 लोग शामिल हैं।

सऊदी अरब में जारी आमाले हज के दौरान गर्मी और हीट स्ट्रोक के साथ साथ सऊदी अरब की ओर से किये गए घटिया इंतेज़ाम के कारण हाजियों की जान पर बन आयी है।

यहां मक्का-मदीना पहुंच रहे हज यात्रियों की मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लू और हीटस्ट्रोक के कारण मरने वालों की संख्या 900 पार कर गई है और 1400 हज यात्री लापता हैं। अरब अधिकारियों के मुताबिक, लू से मरने वालों में 600 अकेले मिस्रवासी हैं, जबकि 90 भारतीय हज यात्रियों की भी मौत हो गई है।

आले सऊद के घटिया प्रबंध के साथ साथ सऊदी अरब की भीषण गर्मी हाजियों के लिए बड़ी मुश्किल बनी है। गर्मी की वजह से हुई बीमारियों से अब तक 900 हाजियों की मौतें सऊदी अरब में हो चुकी हैं, इनमें भारत के भी 90 लोग शामिल हैं। हज की रस्मों के दौरान लापता हो गए हाजियों को ढूंढ़ने में भी उनके परिजनों को काफी मुश्किल आ रही है। लापता हज यात्रियों के परिजन अस्पतालों में अपने लोगों को ढूंढ़ रहे हैं। मक्का में तापमान 51.8C तक पहुंच जाने की वजह से यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इस साल हज में करीब 18 लाख लोग शामिल हुए।