8 जून 2024 - 09:16
रूस का ऐलान, अमेरिका के दुश्मनों को देंगे आधुनिक हथियार

इस से पहले व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी थी कि पश्चिमी जगत आग से खेल रहा है और यूक्रेन द्वारा रूस के अंदर पश्चिमी हथियारों के इस्तेमाल से विश्व युद्ध भड़कने का खतरा पैदा हो जाएगा।

रूस ने यूक्रेन के साथ जारी तनाव के बीच पहली बार रूसी मूल के नागरिकों के जानी नुकसान का ज़िम्मेदार अमेरिका को बताते हुए कहा कि दक्षिणी रूस में रूसी लोगों के क़त्ले आम में यूक्रेन ने अमेरिका की ओर से दिए गए हथियारों का इस्तेमाल किया है इसलिए रूसी लोगों के क़त्ले आम का ज़िम्मेदार अमेरिका है।

इस से पहले व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी थी कि पश्चिमी जगत आग से खेल रहा है और यूक्रेन द्वारा रूस के अंदर पश्चिमी हथियारों के इस्तेमाल से विश्व युद्ध भड़कने का खतरा पैदा हो जाएगा।

इससे पहले रूसी सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने ज़ोर देकर कहा था कि यह देश अमेरिका के दुश्मनों को विभिन्न हथियारों से लैस कर सकता है, ठीक उसी तरह जिस तरह अमेरिका ने यूक्रेन को किया है। उन्होंने कहा कि विचारधारा से हटकर हम हर उस पक्ष को आधुनिक हथियार दे सकते हैं जो अमेरिका को अपना दुश्मन मानते हैं।