2 मार्च 2024 - 08:14
यमन पर अमेरिकी और ब्रिटिश सेना के आतंकी हमले, हुदैदह फिर बना निशाना

अमेरिका के निरंतर हमलों के बाद भी यमन ने साफ़ किया है कि जब तक ग़ज़्ज़ा के खिलाफ ज़ायोनी कार्रवाई बंद नहीं होती यमन फिलिस्तीन के समर्थन में सैन्य अभियान जारी रखेगा।

फिलिस्तीन में जनसंहार मचा रहे इस्राईल के समर्थन में खुल कर यमन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अमेरिका और ब्रिटेन ने एक बार फिर फिलिस्तीन की हिमायत कर रहे यमन पर आतंकी हमले किये।

संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अतिक्रमणकारी ज़ायोनी शासन का समर्थन करने के लिए यमन के क्षेत्र पर कई बार हमला किया है। इन हमलों का कारण यमन सेना की ओर से ग़ज़्ज़ा के समर्थन में ज़ायोनी हितों को निशाना बनाया जाना है।

अमेरिका के निरंतर हमलों के बाद भी यमन ने साफ़ किया है कि जब तक ग़ज़्ज़ा के खिलाफ ज़ायोनी कार्रवाई बंद नहीं होती यमन फिलिस्तीन के समर्थन में सैन्य अभियान जारी रखेगा।