इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनई ने पवित्र रक्षा सप्ताह और शहीद दिवस के अवसर पर अपने संदेश में शहीदों के संदेश को सुनने और इसका उपयोग अपनी दुनिया और आख़ेरत को सुंदर बनाने के लिए करने पर जोर दिया।
इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम द्वारा ईरान पर थोपे गए 8 साल के युद्ध की बरसी की याद में मनाए जा रहे पवित्र रक्षा सप्ताह और शहीद दिवस के अवसर पर इस्लामी क्रांति के नेता ने अपने संदेश में कहा कि शहीद हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए नमूना और आइडियल हैं।
शहीद फाउंडेशन में रहबरे मुअज्जम के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम मूसवी मुक़द्दम ने बहिश्ते ज़हरा में आयतुल्लाह ख़ामेनई का संदेश पढ़ा, जिसे हम अपने पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं।
बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम
पवित्र रक्षा के यादगार दिनों के अवसर पर, मैं अपने देश के प्यारे शहीदों और उनकी पवित्र आत्माओं को सलाम करता हूँ।
शहीद मार्गदर्शन के सितारे हैं, वे हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतरीन उदाहरण हैं। उनका चरित्र हमारे लिए सीख है। उनकी आकांक्षाएं ज्ञान से भरी हैं। उनके संदेश पर विचार करें और उसे अपनी दुनिया और आख़ेरत को बेहतर बनाने के लिए उपयोग करें।
शहीदों पर खुदा और उसके वलियों का सलाम।