6 अगस्त 2023 - 12:21
आयल टैंकर्स पर हमला कर के फंस गया यूक्रेन, 70 प्रकार के हथियारों से निशाना बना रहा है रूस

कल शाम से आज सुबह तक, रूसी सेना ने अपने सैन्य अभियानों की एक नई मुहीम शुरू करते हुए जमकर हवाई हमले किये और इन हमलों में 70 प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया ।

यूक्रेनी वायु सेना के बयान के अनुसार, रूसी सेना ने ब्लैक सी में मॉस्को के तेल टैंकर पर कीव के हमले के जवाब में यूक्रेन में कई स्थानों पर हवाई हमलों की नई मुहीम शुरू कर दी है।

यूक्रेन की वायु सेना ने अपने टेलीग्राम चैनल पर खबर देते हुए कहा कि "कल शाम से आज सुबह तक, रूसी सेना ने अपने सैन्य अभियानों की एक नई मुहीम शुरू करते हुए जमकर हवाई हमले किये और इन हमलों में 70 प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया । यूक्रेनी वायु सेना के बयान के अनुसार, रूस ने तीन हाइपरसोनिक मिसाइलें भी फायर की। बयान में इसके कारन हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई ।

यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी अनात ने कहा कि खमेलनित्सकी क्षेत्र रूस के देर रात शुरू किये गए अभियानों का एक लक्ष्य था। उन्होंने कहा: "अब, स्टारोकोस्टिएंटिनिव का हवाई अड्डा है जो रूस के निशाने पर है। उनके मुताबिक, रूस ने इससे पहले जुलाई के आखिर में इस एयरपोर्ट पर हमला किया था।