भारत के प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस कैसे आतंक को बढ़वा देती रही है? कांग्रेस ने कर्नाटक को आतंकवादियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया था। वह भाजपा है, जिसने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी कमर तोड़ दी।
तुष्टीकरण का खेल खत्म कर दिया। कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस के इतिहास और उसके पीछे की गलत मंशा को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाटला हाउस मुठभेड़ में आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सुनकर कांग्रेस की सबसे बड़ नेता (सोनिया गांधी) की आंखों से आंसू छलक पड़ थे।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान अपनी रैली में कहा था कि गांधी मारे गए आतंकवादियों की तस्वीरें देखकर फूट-फूट कर रोने लगी थीं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद देश के सुरक्षा बलों की क्षमता पर सवाल उठाया था। आतंकवाद को बढ़वा देने वाली कांग्रेस, जनता दल (सेक्युलर) कभी निवेश को बढ़वा नहीं दे सकते और न ही स्थानीय युवाओं के नये अवसरों का सृजन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा लोगों को गाली देकर भड़काना है और कभी-कभी ओबीसी और लिंगायत समुदायों को गाली देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने मुझे 90 से अधिक बार गाली दी है और अब वह शतक पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने निजलिंगप्पा जी को भी नहीं बख्शा था, उनका अपमान करने वाली कांग्रेस गालियों का शतक बना सकती है।
मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे दिल से और काम से एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों वंशवादी हैं, दोनों भ्रष्टाचार को बढ़वा देते हैं। MM
342/