अहमद वहीदी ने न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बताया कि कुछ विदेशी एजेंट पकड़े गए हैं जिनका हालिया हंगामों में बड़ा रोल था इनमें कुछ फ़्रांसीसी ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए काम करने वाले एजेंट हैं और इन सबके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।
इसी बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने बताया कि आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री की ग़लत जानकारियों के आधार पर की गई नकारात्मक टिप्पणी के सिलसिले में विदेश मंत्रालय ने आस्ट्रेलिया के राजदूत को तलब करके आपत्ति जताई है।
एजेंटों की गिरफ़तारी पर फ़्रांस ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ईरान में गिरफ़तार किए गए उसके नागरिक जासूस नहीं हैं और वह ईरान के आरोप का खंडन करता है।
फ़्रांस के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हमें पता है कि हमारे सात नागरिक ईरान में गिरफ़तार किए गए हैं।
वहीं फ़्रांस के राष्ट्रपति ने इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि ईरान फ़्रांस के साथ दुश्मनी का बर्ताव कर रहा है।
342/