ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बग़दाद में इराक़ी राष्ट्रपति बरहम सालेह और प्रधान मंत्री मुस्तफ़ा अल-काज़ेमी के साथ मुलाक़ात में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और ज़ायरीन जैसे मुद्दों पर बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने यूएई के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन राशिद के साथ भी मुलाक़ात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच आर्थिक सहयोग के विस्तार पर बल दिया।
इस मुलाक़ात के बारे में बिन राशिद ने एक ट्वीट में लिखाः बग़दाद कांफ़्रेंस के इतर मैंने ईरानी विदेश मंत्री से मुलाक़ात की और उन्हें इस नए पद के लिए मुबारकबाद पेश करते हुए दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग में विस्तार की इच्छा जताई।
ईरानी विदेश मंत्री ने अपने कुवैती समकक्ष अहम नासिर अल-मोहम्मद अल-सबाह के साथ मुलाक़ात में दोनों देशों के बीत होने वाले समझौतों को लागू करने पर ज़ोर दिया।
इराक़ का समर्थन शीर्षक के तहत शनिवार को बग़दाद में एक कांफ़्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें फ़्रांस समेत 9 क्षेत्रीय देशों ने भाग लिया।