20 नवंबर 2020 - 17:44
ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी, इधर उधर की बातें करने के बजाए, परमाणु समझौते पर पूरी तरह अमल करेंः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी से यह उम्मीद की जा रही है कि वह इधर उधर की बातें करने के बजाए परमाणु समझौते और संयुक्त आयोग में पास अपने वचनों पर पूरी तरह प्रतिबद्धता के लिए क़दम बढ़ाएं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के साथ ईरान के सहयोग के बारे में ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इन तीनों देशों के ग़ैर ज़िम्मेदाराना दृष्टिकोण की निंदा की और कहा कि ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियां पूर्णरूप से अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों की परिधि में क़ानूनी और वैध रही हैं और देश के अटल अधिकारों की परिधि में अंजाम पा रही हैं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता परमाणु समझौते में यूरोपीय देशों के वचनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने, प्रतिबंधों के दोबारा लागू होने, परमाणु समझौते में वर्णित प्रतिबंधों के हटने के बाद ईरान को आर्थिक लाभ पहुंचाने के बारे में यूरोप के उल्लंघनों की वजह से ईरान ने परमाणु समझौते के 26वें और 36वें अनुच्छे के अनुसार परमाणु क़दम उठाए हैं जो कि परमाणु समझौते के पूर्णरूप से अनुरूप है।