91 साल के नोआम चाम्स्की ने जो ब्राज़ीलियन मूल की अपनी पत्नी, अपने पालतू कुत्ते और तोते के साथ दो महीने से टोक्सन शहर में अपने घर में आइसोलेशन का जीवन गुज़ार रहे हैं, ट्रम्प सरकार को बुरी तरह नाकाम रहने वाली सरकार कहा।
फ़्रांसीसी मीडिया से बात करते हुए चाम्स्की ने कहा कि अमरीका में जो हो रहा है वह यह है कि महामारी ने इस देश को सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुंचाया जबकि संगठित प्रशासन का भारी अभाव है।
उन्होंने कहा कि वाइट हाउस की बागडोर एक सामाजिक बीमार इंसान के हाथ में है जो हीन भावना का शिकार है, उसे केवल अपनी सत्ता और चुनाव जीत जाने की फ़िक्र है। चाम्स्की ने कहा कि ट्रम्प को केवल उन पूंजीपतियों की चिंता है जो चुनाव जीतने में उनकी मदद कर सकते हैं।
100 से अधिक पुस्तकें लिख चुके चाम्स्की ने कहा कि सत्ता में पहुंचने के बाद से ट्रम्प ने हेल्थ सेक्टर के बहुत से क्षेत्रों का बजट काट दिया और वायरसों की रोकथाम के लिए चीनी वैज्ञानिकों के साथ चलने वाला सहयोग रोक दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि महामारी का सामना करने के लिए अमरीका बिल्कुल तैयार नहीं था।