लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र अलअरब ने लिखा है कि आज कल कोरोना से पूरी दुनिया में चिंता और हंगामा है जैसे जैसे यह खतरनाक वायरस दुनिया में फैल रहा है वैसे वैसे उसके बारे में सवाल गहरे और बड़े होते जा रहे हैं। अब बहुत से लोगों के दिमाग में आशंकाएं सिर उभार रही हैः कहीं यह कोई साज़िश तो नहीं? कहीं ये किसी खोज का परिणाम तो नहीं? कहीं इसके पीछे किसी का शैतानी दिमाग तो नहीं?
कोरोना वायरस का फैलाव शुरु होते ही सब से पहले शक की सुई अमरीका पर टिकी और यह आशंका प्रकट की जाने लगी कि चीन के साथ आर्थिक युद्ध में व्यस्त अमरीका, चीन की कमर तोड़ने के लिए यह काम कर सकता है क्योंकि चीन की अर्थ व्यवस्था, अमरीकी अर्थ व्यवस्था को पीछे छोड़ रही थी।
सब से पहले लिकोड पार्टी के इस्राईली सांसद ओर्ली लेवी ने इस बारे में बात की और स्पष्ट रूप से कहा कि अमरीकियों ने चीन के नगर वूहान को नये वायरस के फैलाव के लिए चुना है क्योंकि इस नगर में वायरस का एक शोध केन्द्र मौजूद है। इस प्रकार से अमरीका ने यह साबित कर दिया है कि कोरोना, बायोलाजिकल युद्ध के हथियार के तौर पर काम कर सकता है।
चीन को बड़े पैमाने पर नुक़सान पहुंचाने के बाद कोरोना वायरस सीधे ईरान पहुंचता है जिसके बाद फिर से यह चर्चा ज़ोर पकड़ लेती है कि वायरस को फैलाने के पीछे अमरीका का हाथ है।
इसी दौरान जैसे जैसे कोरोना वायरस के फैलाव में अमरीका का नाम लिया जाने लगा, इस्राईल ने स्वंय को इस आरोप से दूर रखने के लिए एलान किया कि वहां भी कुछ मामले सामने आए हैं।
रूसियों ने भी कोरोना वायरस के पीछे किसी षडयंत्र की आशंका का समर्थन किया है और रूसी भी कोरोना को एक बायोलाकिल हथियार मानते हैं। रूसियों के अनुसार यह वायरस अमरीका ने बनाया है और एक महीने बाद अमरीकी, उसका टीका भी बना लेंगे।
रूसी अधिकारियों का कहना है कि अमरीकियों ने चीन की बढ़ती आर्थिक शक्ति से डर कर उस पर कोरोना से वार किया है। इसके साथ ही रूसी यह भी बताते हैं कि ट्रम्प से संबंधित एक चिकित्सा टीम, स्वीट्ज़रलैड में उपस्थित है और वह कोरोना वायरस की एक नयी दवा बेच रही है जिससे अब तक उसे कई अरब डॉलर की कमाई हो चुकी है।
इसके अलावा, रूसी टीकाकार, एगोर निकोलीन ने इस विचार पर बल दिया है कि अमरीकियों ने वूहान नगर में कोरोना वायरस के शोध केन्द्र में घुस कर वहां से यह वायरस फैलाया है ताकि यह दर्शाया जाए कि कोरोना वायरस चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया है। याद रहे एगोर निकोलीन, संयुक्त राष्ट्र संघ में केमिकल और बायोलाजिक हथियारों के कमीशन में कई वर्ष काम कर चुके हैं।
इस प्रकार से जो लोग यह मानते हैं कि कोरोना वायरस अमरीका का षडयंत्र है उनका मानना है कि जर्मनी, इटली और अन्य पश्चिमी देशों में तथा अमरीका व इस्राईल में इस वायरस का फैलाव अस्ल में अमरीकी अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। वैसे भी सब को ही पता है कि ट्रम्प को अगर यक़ीन हो कि वह अपने दुश्मन को नुक़सान पहुंचा लेंगे तो फिर वह किसी भी प्रकार के क़दम में संकोच नहीं करते।
कोरोना वायरस से डरने वाले लोग अब अमरीका की उन फिक्शन फिल्मों को याद कर रहे हैं जिनमें भयानक वायरस के फैलने को दिखाया गया है। वह लोग वूहान से कोरोना वायरस के फैलाव के लिए जिम्मेदार की " 12 बंदर" नामक हॉलीवुड की फिल्म में जेम्स कोल से तुलना कर रहे हैं। Q.A. साभार, अलअरब, लंदन,