अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की ओर से किये गए युद्ध अपराध की समीक्षा पर आधारित हेग के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश की अमरीका के विदेशमंत्री ने आलोचना की है। माइक पोम्पियो ने इस ग़ैर क़ानूनी बताया है।
इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग ने हेग के फैसले का स्वागत करते हुए एलान किया है कि अफ़ग़ानिस्तान में न्याय की स्थापना के संबन्ध में यह बहुत ही महत्वपूर्ण क़दम है। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ने गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के युद्ध अपराधों के आरोप की जांच की अनुमति दे दी है। उधर अमरीकी विदेशमंत्री पोम्पियो का कहना है कि हम अपने हितों की रक्षा और अपने नागरिकों की सुरक्षा का काम जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि आतंकवाद से संघर्ष के बहाने अमरीका ने 2003 को अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया था। इस दौरान अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका, बहुत से युद्ध अपराध कर चुका है। विशेष बात यह है कि जबसे अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर आतंकवाद के संघर्ष के बहाने हमला किया है इस देश में दिन-प्रतिदिन अशांति बढ़ती गई है। अफ़ग़ानिस्तान की जनता और वहां के अधिकारी बारंबार अपने देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के लिए सैकड़ों बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।