25 जनवरी 2024 - 09:28
फिलिस्तीनी जनता का जनसंहार, दक्षिण अफ्रीका की शिकायत पर कल फैसला सुनाएगा ICJ

दक्षिण अफ्रीका ने इस्राईल के खिलाफ ग़ज़्ज़ा में नरसंहार का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख किया था। अदालत से दक्षिण अफ्रीका ने अनुरोध किया था कि वह जल्द से जल्द ज़ायोनी सैन्य अभियानों को रोकने का आदेश दे।


ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमलों के बीच इस्राईल की ओर से 24 हज़ार से अधिक फिलिस्तीनी लोगों के जनसंहार के मामले पर सुनवाई कर रहा ICJ कल इस मुद्दे पर फैसला सुनाएगा।

आईसीजे ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे हेग के पीस पैलेस में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान न्यायाधीश जोन ई. डोनोग्यू अदालत का फैसला पढ़ेंगे। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के अनुसार अदालत शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के आरोपों पर फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने इस्राईल के खिलाफ ग़ज़्ज़ा में नरसंहार का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख किया था। अदालत से दक्षिण अफ्रीका ने अनुरोध किया था कि वह जल्द से जल्द ज़ायोनी सैन्य अभियानों को रोकने का आदेश दे।