29 सितंबर 2026 - 14:48
ग़ज़्ज़ा में शहीदों की संख्या 74 हज़ार से पार

ग़ज़्ज़ा शहर के पूर्वी हिस्से में अल-नफ़क़ स्ट्रीट के आसपास ज़ायोनी लड़ाकू विमानों ने दो हवाई हमले किए। इनमें एक विस्थापित परिवारों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मकान की छत को निशाना बनाया गया।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से ग़ज़्ज़ा में जारी युद्ध के बाद अब तक 74,022 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं, जबकि 1,75,098 लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ज़ायोनी हमलों में 4 फ़िलिस्तीनी मारे गए और 19 घायल हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ग़ज़्ज़ा में युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक 1,421 लोगों की मौत हुई है और 4,983 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, उत्तरी ग़ज़्ज़ा के जबालिया अल-बलद इलाके में ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी में एक फ़िलिस्तीनी के घायल होने की खबर है। वहीं, कमाल अदवान अस्पताल के आसपास ज़ायोनी सैन्य वाहनों की गतिविधि के बाद अस्पताल का मेडिकल स्टाफ एहतियातन वहां से निकल गया।

दूसरी ओर, ग़ज़्ज़ा शहर के पूर्वी हिस्से में अल-नफ़क़ स्ट्रीट के आसपास ज़ायोनी लड़ाकू विमानों ने दो हवाई हमले किए। इनमें एक विस्थापित परिवारों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मकान की छत को निशाना बनाया गया।

हमले में कई फ़िलिस्तीनी घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को इलाज के लिए अल-मामदानी अस्पताल और अल-शिफ़ा मेडिकल कॉम्प्लेक्स ले जाया गया।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha