मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्दुल आती ने कहा है कि मिस्र उन देशों में शामिल है, जिन्हें ईरान के खिलाफ हुए युद्ध से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।
अल-जज़ीरा से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान के खिलाफ चलाए गए युद्ध का असर मिस्र पर भी गंभीर रूप से पड़ा है।
उन्होंने कहा कि खाड़ी की सुरक्षा, मिस्र और दूसरे अरब देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम हिस्सा है।
मिस्र के विदेश मंत्री ने ईरान संकट की मुख्य समस्या आपसी भरोसे की कमी को बताया। उनके मुताबिक इस संकट को हल करने के लिए तनाव कम करने की दिशा में धीरे-धीरे कदम उठाने होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समाधान के लिए इस्लामाबाद समझौते के तहत बनी सहमति का पालन करना जरूरी है।
बद्र अब्दुल आती का बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान और क्षेत्र में तनाव का असर खाड़ी देशों के साथ-साथ पूरे मध्य पूर्व पर पड़ रहा है।
आपकी टिप्पणी