AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

7 सितंबर 2023

6:16:02 pm
1391956

भारत के बाद जापान ने भी किया मून मिशन लाॅच।

जापान का अंतरिक्ष यान स्लिम लॉन्च हो गया है। यह एक मून लैंडर है। हालांकि इसे चांद तक पहुंचने में कई महीनों का समय लगेगा। चांद की कक्षा तक पहुंचने में इसे 4 महीने और फिर उतरने में 2 महीन लगेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो भी जापान का यह मिशन लगभग छह महीने बाद ही पूरा हो सकेगा।

  प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, जापान ने स्लिम नामक अपना एक मून लैंडर चांद के लिए लॉन्च किया है। 7 सितंबर को जापान के स्थानीय समयानुसार सुबह 8.42 बजे यह अंतरिक्ष यान लॉन्च हुआ। जापान के H2A रॉकेट के ज़रिए यह तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। मौसम में ख़राबी के कारण इसे मूल समय से 10 दिन बाद लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा जापान एक अंतरिक्ष टेलीस्कोप भी ले गया है। दोनों स्पेसक्राफ्ट एक घंटे के अंदर ही अपने पथ पर पहुंच गए। अगर सबकुछ सही गया तो लगभग चार महीने बाद 'स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून' (स्लिम) चांद पर उतरेगा। ग़ौरतलब है कि जापान का अगर मून मिशन कामयाब हुआ तो वह चांद पर जाने वाला दुनिया का पांचवा देश बन जाएगा।