AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
सोमवार

14 अगस्त 2023

8:57:58 am
1386938

हिमाचल, मंदिर पर गिरा पहाड़, 20 से ज़्यादा लोगों की मौत

शिमला के समरहिल इलाके के शिव मंदिर में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर पर पहाड़ टूटकर गिर पड़ा, जिसके बाद मलबे में करीब 30 लोग दब गए।


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की हालत बनी हुई है। राज्य में ब्यास नदी उफान पर है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई है। शिमला के समरहिल इलाके के शिव मंदिर में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

पिछले 3 दिनों से प्राकृतिक आपदा से गिरे मंडी जिला में 13 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सोलन जिला में सात लोगों की मौत होने की सूचना है। प्रदेश में तबाही की स्थिति लगातार बनी हुई है।

वहीं, शिमला के समरहिल इलाके के शिव मंदिर में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर पर पहाड़ टूटकर गिर पड़ा, जिसके बाद मलबे में करीब 30 लोग दब गए।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर अभी भी 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटों तक मानसून इसी प्रकार सक्रिय रहेगा।