AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शनिवार

3 जून 2023

7:04:15 pm
1370984

ईरान के संरा की महासभा के उपाध्यक्ष बनने से अमरीका नाराज़, क्या कुछ नहीं किया रुकावट पैदा करने के लिए

इस्लामी गतंत्र ईरान का कहना है कि समय का पहिया अमेरिका और इस्राईल के पक्ष में नहीं घूमता।

पिछले गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) के सदस्यों ने 78वें संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के नए अध्यक्ष का चुनाव किया और इस्लामी गणतंत्र ईरान को इस सभा के 21 उपाध्यक्षों में से एक के रूप में चुना गया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान की कूटनीतिक सफलता का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि एक ऐसा देश जिसने दशकों तक एकपक्षीयवाद का पालन किया और बहुपक्षीयवाद को कमज़ोर किया और ज़ायोनी शासन के नस्लभेद के समर्थन में वीटो के अधिकार का दुरुपयोग किया।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस देश ने संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्वसनीयता को कम कर दिया और यह देश इस संगठन के सदस्यों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में कुछ पदों पर ईरान के पक्ष में मतदान करने से नाराज़ भी है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में महासभा के नियमों के आधार पर और भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार सभा के प्रत्येक सत्र के अध्यक्ष के लिए 21 उपाध्यक्ष चुने जाते हैं। अफ़्रीक़ी देशों के 6 प्रतिनिधि, एशियाई देशों के 5 प्रतिनिधि और प्रशांत देशों, पूर्वी यूरोपीय देशों के एक प्रतिनिधि और लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के 2 प्रतिनिधि, पश्चिमी यूरोपीय देशों के 2 प्रतिनिधि और सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के पांच प्रतिनिधि उपाध्यक्ष के रूप में चुने जाते हैं। (AK)

342/