एंटोनियो गुटेरस कहते हैं कि अब भी दुनिया को परमाणु शस्त्रों से रहित बनाया जा सकता है। यह बात उन्होंने जापान के नगर हिरोशिमा में आयोजित गुट सात देशों के सम्मेलन में कही।
गुटेरस ने कहा कि जापान के प्रधानमंत्री फोमियो किशिदा ने जी-7 की बैठक में दुनिया को परमाणु शस्त्रों रहित बनाने के मुद्दे को बहुत अच्छी तरह से पेश किया।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने सन 2022 में परमाणु बमबारी की सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए देशों का आह्वान किया था कि वे इस नीति को अपनाएं कि पहले चरण में वे कभी भी परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेंगे।
हालांकि अमरीका ने 9 अगस्त सन 1945 को विश्व में पहली बार परमाणु बम का प्रयोग, जापान के हिरोशिमा नगर पर किया था। इस हमले के तीन दिनों के बाद फिर अमरीका ने जापान के ही एक अन्य नगर नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था। इस परमाणु बमबारी में दो लाख से अधिक लोग काल के गाल में समा गए थे।
उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि 1945 में जापानी नगरों हिरोशिमा और नागासाकी पर की जाने वाली परमाणु बमबारी के संबन्ध में जापान से क्षमा नहीं मांगेंगे। जेक सैलिवान ने कहा था कि जापान की अपनी यात्रा में राष्ट्रपति जो बाइडेन, हिरोशिमा और नागासाकी पर की जाने वाली परमाणु बमबारी के संबन्ध में किसी प्रकार की कोई क्षमा याचना नहीं करेंगे।
342/