रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि पियुंगयांग की ओर से परमाणु निशस्त्रीकरण के मार्ग में क़दम उठाने के कारण उत्तरी कोरिया को प्रोत्साहित किया जाए और प्रतिबंधों को हटाया जाए।
मारया ज़ाख़ारोवा ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि परमाणु निशस्त्रीकरण की ओर क़दम बढ़ाने के कारण उत्तरी कोरिया को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कोरिया प्रायःद्वीप संकट के समाधान में सहायता के लिए सुरक्षा परिषद को अधिक सक्रिय होना चाहिए और पियुंगयांग को परमाणु निश्स्त्रीकरण के लिए अधिक प्रोत्साहित करना चाहिए।