पवित्र क़ुरआन में हज़रत ईसा मसीह को अल्लाह की आत्मा के नाम से पुकारा गया है और वह हज़रत मरयम अलैहिस्सलाम के पुत्र हैं।
ईसाई समुदाय के लोग दुनियाभर में हज़रत ईसा मसीह के जन्म दिवस के दिन को क्रिस्मस के रूप में मनाते हैं। इस संबंध में वेटिकन में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं जबकि कैथोलिक ईसाईयों के नेता पोप फ़्रांसिस ने इस अवस पर विशेष दुआओं का कार्यक्रम रखा और हज़रत ईसा मसीह की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के कार्यालय ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा है कि हज़रत ईसा मसीह अलैहिस्सलाम का सही अर्थों में अनुसरण तभी संभव है कि जब न्याय और इन्साफ़ को अपनाते हुए दुनिया की अत्याचारी शक्तियों से घृणा की जाए।
हज़रत ईसा मसीह के शुभ जन्म दिवस और क्रिसमस के अवसर पर वरिष्ठ नेता के कार्यालय ने सोशल मीडिया के अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा कि आशा की जाती है कि दुनियाभर में जहां कहीं भी ईसाई और मुस्लिम जीवन व्यतीत कर रहे हों वह न्याय और इन्साफ़ का अनुसरण और अत्याचारी शक्तियों से घृणा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे, इसलिए कि यह हज़रत ईसा का पाठ है।
इस संदेश के एक और भाग में आया है कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो हज़रत ईसा मसीह के अनुसरण का दावा तो करते हैं किन्तु व्यवहारिक रूप में उन्होंने किसी और रास्ते का चयन कर रखा है।