अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने अंतर्राष्ट्रीय फौजदारी अदालत की ओर से ज़ायोनी शासन के पाश्विक अपराध की जांच के कार्यक्रम के कड़ाई से विरोध की घोषणा की है।
माइक पोम्पियो ने ट्वीट किया कि अंतर्राष्ट्रीय फौजदारी अदालत के प्रास्क्यूटर जनरल की इस घोषणा से कि ज़ायोनी शासन के अपराधों की जांच की जाएगी, यह सवाल पैदा हो गया है कि आईसीसी इस्राईली अपराध की जांच का हक़ रखती है या नहीं।
अमरीकी विदेशमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि ज़ायोनी शासन अंतर्राष्ट्रीय फौजदारी अदालत का सदस्य नहीं है और इसलिए उनके कथनानुसार यह अदालत इस्राईली अपराध की जांच का हक़ नहीं रखती है।
माइक पोम्पियो ने कहा कि अमरीकी सरकार अंतर्राष्ट्रीय फौजदारी अदालत के इस फ़ैसले को ग़ैर क़ानूनी समझती है। उनका कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय फौजदारी अदालत ने यह एलान करके इस्राईल के साथ अन्याय किया है इसीलिए अमरीका इसका विरोध करेगा।