19 दिसंबर 2019 - 12:43
महातीर मुहम्मद ने गुरूवार को अपने एक भाषण में कहा है कि इस्लामोफ़ोबिया का डटकर मुक़ाबला किया जाना चाहिए।  क्वालालंपुर शिखर सम्मे

इलहान उमर ने कहा है कि ईरानियों के लिए दवाओं की उपलब्धि में बाधा बनने के बारे में ट्रम्प प्रशासन को जवाब देना चाहिए।

अमरीकी कांग्रेस के मुसलमान प्रतिनिधि इलहान उमर ने ट्वीट किया है कि दवाओं पर रोक सहित ईरानियों के मूल अधिकारों में बाधा के लिए ट्रम्प प्रशासन को जवाब देना होगा।  उन्होंने अमरीका के वित्तमंत्री के नाम अपने ट्वीट में अमरीकी कांग्रेस के 17 सदस्यों के पत्रों को शामिल किया है जिसमें इन सभी सदस्यों ने ईरानी बीमारों के लिए दवाइयों तक पहुंच को सरल बनाने पर बल दिया है।  इन सभी अमरीकी सांसदों ने पत्र के माध्यम से ईरान के विरुद्ध वाशिग्टन के आर्थिक आतंकवाद की आलोचना की है।  इन सबने मानवता के आधार पर ईरान के लिए वस्तुओं को उपलब्ध कराने पर बल दिया है।

ज्ञात रहे कि अमरीका ने जेसीपीओए से एकपक्षीय रूप में निकलने के बाद से ईरान के विरुद्ध अधिक दबाव वाली नीति अपना रखी है।