4 दिसंबर 2019 - 16:41
आईआरजीसी के कमांडर ने कहा है कि शत्रु, ईरान की रेड लाइन को पार न करे।

आईआरजीसी के प्रमुख कमांडर ने चेतावनी दी है कि शत्रु, ईरान की रेड लाइन को पार न करे।

मेजर जनरल हुसैन सलामी ने यह बात बल देकर कही है कि शत्रु ने अगर कोई हरकत की तो उसको वहीं पर नष्ट कर देंगे।  उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र जागरूक और होशियार है।  मेजर जनरल सलामी ने कहा कि हालिया घटना में देश की जनता ने उपद्रवियों से अपना रास्ता अलग कर लिया।  उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने पिछले दिनों वर्चस्ववादियों विशेषकर अमरीका के मुंह पर तमाचा मारा।  आईआरजीसी के प्रमुख कमांडर ने कहा कि देश में हालिया अशांति के दौरान शत्रु, ईरानी राष्ट्र से अपना पुराना बदला लेना चाह रहा था किंतु देश वासियों ने पूरी दूरदर्शिता के साथ उनके षडयंत्र को विफल बना दिया।

सिपाहे पासदारान या आईआरजीसी के प्रमुख कमांडर हुसैन सलामी ने बताया कि इस समय इस्लामी जगत की स्थिति मज़बूत है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सीरियावासी, यमन वासी और इराक़ी पूरी दृढ़ता के साथ अमरीका, अवैध ज़ायोनी शासन और आले सऊद के विरुद्ध अपने स्वावलंबन की रक्षा कर रहे हैं।