साना समाचार एजेन्सी के अनुसार "अब्दुल हकीम इब्राहीम अन्नईमी" ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में कहा है कि वे चाहते हैं कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के नेतृत्व में हर क्षेत्र में शांति स्थापित हो। उन्होंने इस बात के लिए सीरिया की सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया कि यूएई के विदेश मंत्रालय के सदस्यों का उन्होंने भव्य स्वागत किया।
ज्ञात रहे कि सीरिया संकट के आरंभ में यूएई या संयुक्त अरब इमारात ने पहले तो दमिश्क़ सरकार की नीतियों के विरुद्ध फैसले लेने शुरू किये किंतु जब पिछले वर्ष सीरिया की सेना ने आतंकवादियों पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया तो अब उसने दमिश्क़ में अपना दूतावास खोला है। सीरिया संकट सन 2011 में सशस्त्र आतंकी गुटों के हमलों से आरंभ हुआ था जिसका समर्थन, अमरीका तथा सऊदी अरब और उसके घटकों ने खुलकर किया था। वे क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को अवैध ज़ायोनी शासन के हित में मोड़ना चाहते थे।