सनआ : यमन की सशस्त्र सेनाओं ने चेतावनी दी है कि अगर सऊदी अरब ने यमन की राजधानी सनआ पर हमला किया, तो उसे सऊदी राजधानी रियाज़ में कड़ा और दर्दनाक जवाब दिया जाएगा।
अल-मसीरा की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ने सनआ में विशेष सैन्य कार्रवाई करने के उद्देश्य से सऊदी गठबंधन की ओर से जारी की गई संभावित निकासी चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी है।
यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि यमन की सेना सऊदी दुश्मन को चेतावनी देती है कि सनआ पर किसी भी तरह का हमला होने की स्थिति में रियाज़ में कड़ा और दर्दनाक जवाब दिया जाएगा।
इससे पहले सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया था कि वह जल्द ही यमन की राजधानी सनआ के एक इलाके में रहने वाले आम नागरिकों को वहां से निकलने के लिए चेतावनी जारी करेगा।
गठबंधन ने कहा कि यह चेतावनी सनआ में एक विशेष सैन्य हमले की तैयारी के तहत जारी की जाएगी।
आपकी टिप्पणी