2 दिसंबर 2019 - 16:23
इराक़ में दाइश फिर से सक्रिय हो रहा है, हश्दुश्शाबी की चेतावनी

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने चेतावनी दी है कि देश में जारी राजनीतिक संकट का लाभ उठाते हुए तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश कुछ इलाक़ों में फिर से सक्रिय हो गया है।

हश्दुश्शाबी का कहना था कि दाइश के आतंकवादी, नैनवा, सलाहुद्दीन, अल-अंबार और बग़दाद प्रांतों में सक्रिय हो गए हैं।

रविवार को तकफ़ीरी आतंकवादियों ने देश में जारी अशांति की आड़ में एक आतंकवादी कार्यवाही की थी।

इस आतंकवादी हमले में हश्दुश्शाबी के 6 बलों की मौत हो गई थी और 20वीं बटालियन के कमांडर समेत 17 लोग घायल हो गए थे।

इस झड़प में दाइश को पहुंचने वाले जानी व माली नुक़सान के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।