पश्चिमी ईरान के हमदान प्रांत में स्वयं सेवी बलों के दस हज़ार जवानों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनरल सलामी का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान राजनैतिक परिवर्तनों का दिल और दिमाग़ ही नहीं बल्कि अमल के मैदान में पूरी तरह हावी है।
उन्होंने कहा कि ईरान की जनता पूरी तरह होशियार है और वह अपनी स्वतंत्रता और स्वाधीनता पर आंच नहीं आने देगी।
आईआरजीसी के कमान्डर ने कहा कि दुश्मन यह समझ रहा है कि वह आर्थिक युद्ध द्वारा ईरानी राष्ट्र को नाबूद कर देगा कि लेकिन आज वह स्वयं ईरानी राष्ट्र से पराजित हो चुका है। उन्होंने कहा कि ईरानी जनता हर स्तर पर दुश्मन को पराजित करने का गुण जानती है।
ब्रिगेडियर जनरल सलामी ने कहा कि आज अमरीका अलज़ाइमर का शिकार है और वह दुनियाभर के राष्ट्रों का अनादर और उन्हें पिछड़ा रखना चाहता है।