इस्राईल ने मीडिया को बुरी तरह सेंसर कर रखा है जिसकी वजह से फ़िलिस्तीनियों की जवाबी कार्यवाही में होने वाले जानी और माली नुक़सान की ख़बरें प्राप्त नहीं हो पा रही हैं इसके बावजूद असक़्लान कालोनी में फ़िलिस्तीनियों की मीज़ाइलों की चपेट में आने से एक इस्राईली के मारे जाने की सूचना है।
अल आलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों ने बुधवार को ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों का करारा जवाब देते हुए सेदीरूत और अस्क़लान कालोनियों पर मीज़ाइल फ़ायर किए । इन हमलों में एक ज़ायोनी मारा गया जबकि दो अन्य घायल हो गये।
उधर इस्राईली मीडिया ने कहा है कि अब तक इस्राईल पर ग़ज़्ज़ा से 400 मीज़ाइल फ़ायर किए जा चुके हैं। स्वतंत्र सूत्रों का कहना है कि फ़िलिस्तीनी गुटों के भीषण जवाबी हमलों की वजह से दो तिहाई इस्राईल में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोग इधर उधर भागते और भूमिगत शरण स्थलों में छिपते हुए दिखाई दिए।