9 नवंबर 2019 - 13:35
दक्षिणी यमन में यूएई की 18 गुप्त जेलों का हुआ पर्दाफ़ाश, क़ैदियों अमरीकी पूछताछ करते हैः अख़बार लिमोन्ड की रिपोर्ट

फ़्रांसीसी अख़बार लोमोन्ड ने यमन में यूएई की एक दर्जन से ज़्यादा गुप्त जेलों का पर्दाफ़ाश किया है।

अख़बार लिमोन्ड के मुताबिक़ यमन में यूएई की 18 गुप्त जेलें हैं, जिनमें अमरीकी सैनिक, क़ैदियों से पूछताछ करते हैं।  

इस फ़्रांसीसी अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूएई की एक गुप्त जेल दक्षिणी यमन में फ़्रांस की टोटल तेल कंपनी के अधीन गैस के प्रतिष्ठान में है।

इस अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़, यूएई ने इस गुप्त जेल को 2017 के मध्य में दक्षिणी यमन के बेलहाफ़ शहर में मौजूद गैस फ़ील्ड में एक सैन्य छावनी में क़ायम किया है।

बेलहाफ़ शहर में गैस निकालने का प्रतिष्ठान टोटल कंपनी का है जो 2016 से यूएई द्वारा समर्थित छापामारों की छावनी में बदल गया है।

इससे पहले भी दक्षिणी यमन में सऊदी और यूएई की गुप्त जेलें होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।