अली शमख़ानी ने गुरुवार को कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ अधिकतम दबाव की नीति जारी रखने में अमरीका का लक्ष्य, साम्राज्य विरोधी प्रतिरोध के मज़बूत मोर्चे के ईमान व संकल्प को कमज़ोर करना है। उन्होंने कहा कि अमरीका, चौथी पीढ़ी के युद्ध के साधन इस्तेमाल करके स्वाधीन देशों के ढांचों व शक्ति के साधनों को कमज़ोर बनाना और उन्हें अंदर से ध्वस्त करना चाहता है।
ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा कि इराक़ व लेबनान के लोगों की आर्थिक व सामाजिक मांगों से ग़लत लाभ उठाने की अमरीका व उसके घटकों की कोशिश भी चौथी पीढ़ी के युद्ध के मानकों के अंतर्गत है लेकिन अमरीका व उसके क्षेत्रीय पिट्ठुओं की यह चाल भी दाइश के फ़ित्ने की तरह ही पराजित हो कर रहेगी।