3 नवंबर 2019 - 12:25
छात्र दिवस पर हज़ारों छात्रों ने की वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात

ईरान में विश्व साम्राज्य से संघर्ष और छात्र दिवस के अवसर पर हज़ारों छात्रों ने रविवार की सुबह ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई से मुलाक़ात की है।

इन छात्रों ने विश्व साम्राज्य से संघर्ष और छात्र दिवस के अवसर पर तेहरान स्थित इमाम ख़ुमैनी हुसैनिया में वरिष्ठ नेता से मुलाक़ात की।

इस मुलाक़ात के बारे में अधिक जानकारी कुछ देर बाद अपडेट की जाएगी।

ग़ौरतलब है कि 4 नवम्बर को ईरान में विश्व साम्राज्य से संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चालीस वर्ष पूर्व 4 नवम्बर 1979 को ईरानी छात्रों ने तेहरान स्थित अमरीकी दूतावास पर निंयत्रण कर लिया था, इसलिए कि अमरीकी दूतावास ईरान में सफल होने वाली नई नई इस्लामी क्रांति के ख़िलाफ़ साज़िशें रचने में व्यस्त था।