फ़िलिस्तीन इन्फ़ार्मेशन सेंटर के मुताबिक़, यूसी कोहेन ने गुरुवार को क़ुबूल किया कि पिछले साल मलेशिया में मोसाद ने फ़िलिस्तीनी इंजीनियर व हमास के नेता फ़ादी अलबत्श की हत्या करवायी थी।
पिछले साल मलेशिया में फ़िलिस्तीनी इंजीनियर फ़ादी अलबत्श की अज्ञात लोगों ने हत्या की थी जिसके तुरंत बाद हमास ने कहा था कि उसके पास इस बात के दस्तावेज़ हैं कि इस हत्या के पीछ मोसाद का हाथ है।
इस बीच इस बात के सुबूत भी सामने आए हैं कि यूएई में हमास के नेता महमूद अलमब्हू और ट्यूनीशिया में इंजीनियर मोहम्मद अज़्ज़ूवारी की हत्या मोसाद ने करवायी थी।
ज़ायोनी शासन अब तक बड़ी तादाद में हमास सहित फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध संगठनों के नेताओं की हत्या करवा चुका है।
कुछ दिन पहले ज़ायोनी शासन ने हमास की सैन्य शाखा क़स्साम ब्रिगेड के कुछ कमान्डरों की हत्या करने की लिस्ट जारी की है जिसमें क़स्साम ब्रिगेड के मुख्य कमान्डर मोहम्मद अज़्ज़ैफ़ और उप प्रमुख मरवान ईसा के नाम शामिल हैं।