प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन के रक्षामंत्री मुहम्मद नासिर अलआतेफ़ी ने अपने एक बयान में कहा कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बल पूरे साहस के साथ दुश्मनों का मुक़ाबला कर रहे हैं जो इतिहास में अद्वितीय हैं और एकता, यमनी जनता की सफलता का महत्वपूर्ण कारण है।
उन्होंने सूडान के पिट्ठू सैनिकों को भी सचेत करते हुए कहा कि यमन से न निकलने की स्थिति में उन्हें भारी जानी व माली नुक़सान का सामना करना पड़ेगा।