संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई राजदूत काज़िम ग़रीबाबादी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सऊदी अरब, पूरी तरह से एक गुप्त परमाणु कार्यक्रम पर अमल कर रहा है, बल दिया कि विश्व समुदाय को चाहिए कि वह सऊदी अरब पर स्पष्ट कर दे कि शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम में तनिक भी पथभ्रष्टता या आतंकवादी गुटों को रेडियो एक्टिव पदार्थ पहुंचाना, कदापि सहन नहीं किया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई राजदूत ने क़तर से मिली अपनी सीमा में टनल खोलने की ओर भी संकेत किया और कहा कि इस टनल का कुछ भाग परमाणु कचरे के प्रतिष्ठान के लिए प्रयोग किया जाएगा।
श्री ग़रीबाबादी ने बल दिया कि सऊदी अरब की ग़ैर ज़िम्मेदाराना कार्यवाहियां और रवैया न केवल अपने राष्ट्र और पर्यावरण के लिए बल्कि क्षेत्र और पड़ोसी देशों की सुरक्षा को भी नुक़सान पहुंचाएगा।
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई राजदूत ने अमरीका की ओर से सऊदी अरब के समर्थन की ओर संकेत किया और कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प सऊदी अरब के ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैये और ग़ैर पारदर्शी परमाणु कार्यक्रम को व्यापार और लाभ की नज़र से देखते हैं और उसका समर्थन करते हैं।