7 सितंबर 2019 - 17:01
 वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में इमाम हुसैन (अ) की शोक सभा का आयोजन

पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पौत्र हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मोहर्रम के महीने में पूरे ईरान में शोक सभाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

ABNA: तेहरान में इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में भी इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में एक शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें हज़ारों लोगों और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस शोक सभा में हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 वफ़ादार साथियों की कर्बला के मैदान में इस्लाम को सुरक्षितर और बाक़ी रखने के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।

इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में आयोजित शोक सभा को हुज्जतुल इस्लाम वलमुसलेमीन इमामे जुमा तेहरान सिद्दीक़ी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि इतिहास से पाठ लेकर हम अतीत की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकेंगे।

.............

300