6 सितंबर 2019 - 09:38
 ईरान समेत दुनिया के 45 देशों में मनाया गया अली असग़र डे

मोहर्रम के पहले शुक्रवार को ईरान समेत दुनिया भर के 45 देशों में अली असरग़र डे मनाया गया।

अली असग़र डे, मोहर्रम के पहले जुमे को कर्बला में आशूर के दिन शहीद होने वाले बच्चों की याद में मनाया जाता है।

कर्बला में शहीद होने वाले इमाम हुसैन (अ) के सबसे छोटे बेटे हज़रत अली असग़र थे, जिनकी उम्र केवल 6 महीने थी।

अली असग़र डे के अवसर पर ईरान, भारत, पाकिस्तान, इराक़, सऊदी अरब, तुर्की और अफ़ग़ानिस्तान समेत अन्य कई देशों में विशेष शोक सभाओं का आयोजन किया गया।

इन शोक सभाओं में महिलाएं अपने छोटे बच्चों को एक जैसे वस्त्र पहनाती हैं और उनके सिरों पर पट्टियां बांधती हैं, जिन पर हज़रत अली असग़र का नाम लिखा होता है। इस तरह से वे पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों से अपनी श्रद्धा को उजागर करती हैं।

महिलाएं अपने छोटे बच्चों को अपनी गोद में लेकर मरसिया और नौहा पढ़ती हैं और इस तरह कर्बला के सबसे छोटे शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।

...............

300