अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने शनिवार को एक पत्रकार सम्मेलन में इन दो एयर डिफ़ेंस सिस्टम का अनावरण किया और कहा कि फ़ातिर-1 मीज़ाइल सिस्टम देश के भीतर डिज़ाइन हुआ और बना है और अब तक इसने हमलावर गठबंधन के कई युद्धक विमानों को मार गिराया है।
यमनी सेना के प्रवक्ता ने इसी प्रकार साक़िब-1 मीज़ाइल डिफ़ेंस सिस्टम के बारे में कहा कि यह सिस्टम 2017 से प्रयोग हो रहा है और पिछले छह सितम्बर को इससे अलहुदैदा में दुश्मनों के अपाची हेलीकाप्टर को मार गिराया था।
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यह डिफ़ेंस सिस्टम उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां हमलावर गठबंधन हमले करता है। उनका कहना था कि यमन के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने अब तक सऊदी गठबंधन के अपाची हेलीकाप्टरों का डटकर मुक़ाबला किया है और इसमें वह 70 प्रतिशत सफल रहा है।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने हाल ही में बुरकान-3 बैलेस्टिक मीज़ाइल का अनावरण किया था।