अलजज़ीरा के हवाले से तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि एलिज़ा हाऊस ने घोषणा की है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर फ़्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रां से मुलाक़ात में हा कि वह ईरान से युद्ध नहीं बल्कि समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
एलिज़ा हाऊस ने इसी प्रकार कहा कि मैक्रां ने इस मुलाक़ात में ईरान के बारे में ट्रम्प को सुझाव दिया और कहा कि इस सुझाव के आधार पर तेहरान, परमाणु समझौते के अपने वचनों को कम करने के बदले में सीमित समय के लिए अपने तेल की बिक्री की अनुमति हासिल कर लेगा।
इससे पहले एलिज़ा हाऊस ने घोषणा की थी कि मैक्रां और ट्रम्प के दृष्टिकोण, ईरान, विदेशी व्यापार और एमाज़ोन के जंगलों में लगी आग के बारे में बहुत निकट हो गये हैं।