4 अगस्त 2019 - 18:04
इराक़, विजय संकल्प का दूसरा चरण, तेज़ी से दाइश का सफ़ाया जारी

इराक़ की सेना और स्वयं सेवी बलों ने विजय संकल्प नामक अभियान के दूसरे चरण में अंबार और सलाहुद्दीन प्रांतों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना ने अंबार प्रांत के शहर रोमादी के अलबू ईसा नामक क्षेत्र में सफल आप्रेशन किया और सेना के जवानों ने सीरिया से मिलने वाली संयुक्त सीमा और सलाहुद्दीन प्रांत प्रगति शुरु कर दी है।

इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार देश के उत्तरी प्रांत सलादुद्दीन के सामर्रा शहर में आतंकवादी गुट की दसियों सुरंगें पता करके तबाह कर दिया जबकि सेना और स्वयं सेवी बलों को भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है।

इराक़ी सेना की संयुक्त कमान ने 15 जुलाई से विजय संकल्प नामक सैन्य आप्रेशन शुरु किया है जिसमें सेना और स्वयं सेवी बलों की टुकड़ियां भाग ले रही हैं। यह आप्रेशन दियाला, सलाहुद्दीन और अंबार प्रांतों में चलाया जा रहा है।

सात जुलाई से विजय संकल्प आप्रेशन का पहला चरण शुरु हुआ था इस आप्रेशन के अंतर्गत ती हज़ार किलोमीटर के क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ना था।