26 जुलाई 2019 - 12:13
किसी शर्त के बिना ईरान से वार्ता करना चाहते हैं" अमेरिका

वरिष्ठ नेता ने कहा है कि ईरान से वार्ता का जो प्रस्ताव अमेरिका देता है तो उसके इस प्रस्ताव का लक्ष्य ईरानी राष्ट्र का निरस्त्रीकरण है।

अमेरिका के नये रक्षामंत्री ने कहा है कि वाशिंग्टन किसी शर्त के बिना हर समय तेहरान से वार्ता के लिए तैयार है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और विदेशमंत्री माइक पोम्पियो बारमबार ईरान से वार्ता हेतु अपनी तत्परता की घोषणा कर चुके हैं।

रोचक बात यह है कि अमेरिकी अधिकारी उस स्थिति में तेहरान से वार्ता हेतु अपनी तत्परता की घोषणा करते- रहते हैं जब पिछले वर्ष ग़ैर कानूनी तरीके से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप परमाणु समझौते से निकल गये और उन्होंने ईरान के खिलाफ स्थगित प्रतिबंधों को दोबारा बहाल कर दिया।

यही नहीं ट्रंप ने तेहरान के खिलाफ कुछ नये प्रतिबंध भी लगा दिये हैं। ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई ने कहा है कि अमेरिका वार्ता का जो प्रस्ताव देता है तो उसके इस प्रस्ताव का लक्ष्य ईरानी राष्ट्र का निरस्त्रीकरण और ईरानी राष्ट्र के शक्ति के कारकों को साधनों को समाप्त करना है।

वरिष्ठ नेता ने कहा है कि अमेरिका ईरान की शक्ति से डरता है इसलिए वह वार्ता करके ईरान से शक्ति के साधनों को छीनना चाहता है ताकि उसके बाद वह जो कुछ ईरानी राष्ट्र के साथ करना चाहे कर सके।

ज्ञात रहे कि 8 मई वर्ष 2018 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक पक्षीय तौर पर ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते से निकल गये थे जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बड़े पैमाने पर निंदा की गयी थी।