विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को अपने ट्वीट में बोरिस जॉनसन को प्रधानमंत्री बनने की बधाई देते हुए कहा कि तेहरान टकराव नहीं चाहता किन्तु फ़ार्स की खाड़ी में ईरान के 1500 मील दूरी तक तट हैं और इनकी रक्षा करेगा।
ज्ञात रहे कि बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। उनकी पार्टी ने मंगलवार को यह घोषणा की थी।
पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन को 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई में 92 हज़ार 153 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेर्मी हंट को 46 हज़ार 656 वोट मिले। ब्रिक्ज़ेट मुद्दे पर प्रधानमंत्री पद से टेरीज़स मे के त्यागपत्र की घोषणा के बाद नए प्रधानमंत्री का निर्वाचन आवश्यक हो गया था।
ईरान ने घोषणा की है कि इस तेल टैंकर ने हुर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रते समय चार क़ानूनों का उल्लंघन किया। पहला तो यह टैंकर उस रास्ते से प्रविष्ट हो रहा है जो जलक्षेत्र का निकासी द्वार है। दूसरा यह कि इसने अपना जेपीएस सिस्टम बंद कर रखा है ताकि इसको पकड़ा न जा सके। तीसरा यह कि ईरान के एक समुद्री जहाज़ से टकराने की वजह से इससे तेल रिस रहा था जिससे समुद्र का पानी प्रदूषित हो रहा था। चौथा कि चेतनावियों के बाद भी यह टैंकर अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा था।