25 जुलाई 2019 - 12:16
व्यापार में विकास के  लिए चाबहार बंदरगाह सुनहरा अवसरः वली सुल्तान

अफ़ग़ानिस्तान के नीमरूज़ प्रांत के गवर्नर ने व्यापार और ट्रांज़िट में विकास के लिए चाबहार बंदरगाह को सुनहरा अवसर बताया है।

नीमरूज़ के गवर्नर ने चाबहार बंदरगाह को ईरान, भारत तथा अफ़ग़ानिस्तान के लिए व्यापार का स्वर्णिम क्षेत्र बताया।

सैयद वली सुल्तान ने बताया कि इस समय ईरान, अफ़ग़ानिस्तान और भारत, व्यापार, ट्रांज़िट तथा विकास के लिए क्षेत्र में विशेष महत्व रखते हैं।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अर्थव्यवस्था का यह त्रिकोण, चाबहार बंदरगाह से उचित ढंग से लाभ उठा सकता है।  नीमरूज़ के गवर्नर के अनुसार ईरान के इन मित्र देशों को अवसर से लाभ उठाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि इस देशों को व्यापार के मार्ग में मौजूद बाधाओं को दूर करने के प्रयास करने चाहिए।  वली सुल्तान के अनुसार बाधाओं को दूर करके यह देश अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से लाभ उठा सकते हैं।  उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान विशेषकर चाबहार बंदरगार में मौजूद संभावनाओं के कारण यह क्षेत्र अफ़ग़ानिस्तान की वस्तुओं को निर्यात करने का सबसे अच्छा मार्ग है।