उन्होंने वॉशिंग्टन के कैपिटल वन एरीना में पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नया पाकिस्तान आपकी नज़रों के सामने बन रहा है।
इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में अमरीका में रह रहे पाकिस्तानी मौजूद थे।
इमरान ख़ान ने इस सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनेताओं, राजनैतिक कार्यकर्ताओं और कूटनीतिज्ञों को भ्रष्टाचार, हत्या और आतंकवाद के विषय पर सर्वक्षमा देने वाले नेश्नल रिकन्सिलिएशन ऑर्डिनन्स को लागू करने के लिए दूसरे देशों की सिफ़ारिशें आ रही हैं, लेकिन हम किसी भी स्थिति में भ्रष्ट शासकों को एनआरओ नहीं देंगे।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने इस देश में 1 जनवरी 1986 से 12 अक्तूबर 1999 के बीच भ्रष्टाचार, ग़बन, काले धन को सफ़ेद करने, हत्या और आतंकवाद में लिप्त राजनेताओं, राजनैतिक कार्यकर्ताओं और कूटनीतिज्ञों को सर्वक्षमा देने वाला ऑर्डिनन्स जारी किया था, जिसे पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिसंबर 2009 को असंवैधानिक घोषित किया था।