8 जुलाई 2019 - 14:44
ईरानी तेल टैंकर्ज़ का रोका जाना, टीम बी की ओर से ख़तरनाक पहल हैः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ब्रिटिश नौसेना द्वारा जिब्राल्टर स्ट्रेट में ईरानी तेल टैंकर को रोके जाने को ख़तरनाक पहल क़रार दिया जो टीम बी के नेतृत्व में अंजाम दी गयी है।

टीम बी से इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री का इशारा, दुनिया के कुछ युद्धोन्मादियों की ओर है जिनके नाम का पहला हिस्सा या उनकी उपाधि बी से शुरु होती है। इसमें ज़ायोनी राष्ट्रपति बिन यामीन नितिनयाहू, सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान, इमारात के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन ज़ाएद और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन शामिल हैं।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि सोमवार को ट्वीट में ईरानी तेल टैंकर को पकड़ने को ग़ैर क़ानूनी क़रार दिया और कहा कि यह कार्यवाही टीम बी की ओर से की गयी समुद्री डकैती है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ब्रिटेन की यह सैन्य कार्यवाही एक ख़तरनाक पहल है जिसे यहीं पर ख़त्म होना चाहिए।

ज्ञात रहे कि गुरुवार को ब्रिटिश मरीन और जिब्राल्टर की पुलिस ने पनामा-झंडे वाले टैंकर को इबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर ज़ब्त कर लिया था। सिंगापुर की एक कंपनी इस जहाज़ की मालिक है।

जिब्राल्टर के चीफ़ मिनिस्टर फ़ैबियन पिकार्डो का दावा है कि इस सुपर ऑयल टैंकर को सीरिया के ख़िलाफ़ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के संदेह में पकड़ा गया है।

स्पेन ने कि जो जिब्राल्टर को अपना इलाक़ा समझता है, कहा है कि ब्रिटेन ने ईरानी ऑयल ले जा रहे इस जहाज़ को अमरीका के कहने पर पकड़ा है।