3 जुलाई 2019 - 14:04
पश्चिमोत्तरी ईरान में एक दिन के भीतर आतंकवादियों की दो टीमें ध्वस्त

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के जियालों ने पिछले 24 घण्टों के दौरान आतंकवादियों की दो टीमों को ध्वस्त कर दिया।

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी की थल सेना की हमज़ा सैयदुश्शोहदा छावनी की ओर से बुधवार को घोषणा की गई है कि देश के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र "चालदरान" में उस आतंकी टीम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया जो मंगलवार की झड़पों में घायल और भागकर छिप जाने वाले अपने साथियों की सहायता के लिए क्षेत्र में प्रविष्ट हुई थी।  आतंकियों की इस टीम के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले मंगलवार को ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी की थल सेना की हमज़ा सैयदुश्शोहदा छावनी ने घोषणा की थी कि देश की सीमाओं में घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले आतंकी गुट की योजना को नाकाम बनाते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया जबकि गुट के शेष सदस्य घायल हो गए।  इस झड़प में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।  आतंकवादी टीम के साथ यह झड़प पश्चिमी आज़रबाईजान प्रांत के चालदरान इलाक़े में हुई थी।