3 जुलाई 2019 - 11:51
ईरान ने सैन्य क्षेत्र में दुश्मन का रास्ता बंद कर दिया हैः आईआरजीसी

आईआरजीसी के कमांडर ने कहा है कि ईरान की प्रतिरोधक क्षमता असाधारण है और आज संसार में ईरान की शक्ति जानी मानी है।

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने बुधवार को ख़ातुमल अम्बिया छावनी के अधिकारियों और बलों को संबोधित करते हुए कहा कि दुश्मन को पछाड़ने की सभी राहों की समीक्षा की जानी चाहिए क्योंकि आज दुश्मन अपनी सभी क्षमताओं व संभावनाओं के साथ मैदान में आ गया है और उसने ईरान के ख़िलाफ़ दबाव और सभी अन्य साधनों को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

 

उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान ज़मीनी, राजनैतिक और आर्थिक मैदानों में दुश्मन से लड़ाई की स्थिति में है, कहा कि ईरान ने वास्तविक मैदान में अमरीका की दिखावे के प्रभुत्व को धूल चटा दी है जो संसार में मानसिक वातावरण के कारण अस्तित्व में आ गया था। इस्लामी क्रांति संरक्षक बल के कमांडर ने कहा कि ईरान ने सैन्य क्षेत्र में पूरी तरह से दुश्मन का रास्ता बंद कर दिया है और दुश्मन ईरान के साथ लड़ाई से डर रहे हैं।